कोरोनोवायरस महामारी दुनिया भर में जान का खतरा बना हुआ है। इससे बचाव के लिए चेहरे पर face mask पहनना अनिवार्य हो गया है। अब देश की सरकारें भी मास्क पहनने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है और अपने नियम के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर रही है जिससे कि इसके लोगों से फैलने की प्रक्रिया में बड़ा रोक लग सके।
मास्क का इस्तेमाल ने लोगों को जागरूक तो किया ही है और यह लोगों के बीच एक फैशन का एलिमेंट भी बन गया है। 3 महीने के अधिक समय से जूझ रहे मानव समाज में चेहरे का मांस एक फैशन का एलिमेंट आने वाले भविष्य में बन सकता है जहां आपको लोग चेहरे पर मास्क लगाते हुए दिखेंगे और अपने फैशन का एक हिस्सा के तरह उसे इस्तेमाल करेंगे। पिछले कुछ दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बहुत सारे डिजाइनर फेस मास्क देखने को मिलें, जिसे लोगों के द्वारा पसंद भी किया गया है। आने वाले फैशन इंडस्ट्री में इसका जोरो से इस्तेमाल और इसमें बहुत सारे इनोवेशंस हमें देखने को मिल सकता है।
आइए देखते हैं कुछ ऐसे ही डिजाइनर मास्क।
1: ड्रेस मैचिंग मास्क। Dress matching face mask
यह फैशन sense बिल्कुल ही नया है जिसमें आपको आपके ड्रेस के साथ फेस मास्क मैचिंग होते हुए देखा जा सकता है। यह डिजाइन आप साड़ी, सलवार, जींस टॉप के साथ ट्राई कर सकते हैं।
2: रुमाल का मास्क। Handkerchief mask
चेहरे में रुमाल ढकना कोई नई बात नहीं है लेकिन उसे फेस मास्क की तरह इस्तेमाल करने का चलन हालिया दिनों में देखा गया है। अपने रुमाल को फेस मास्क की तरह ढकने के लिए रुमाल का साइज थोड़ा सा बड़ा चाहिए ताकि आप उसे अच्छी तरह बांध सके। रुमाल में आने वाले समय में बहुत सारे डिजाइंस देखे जाएंगे जो आपको मास की तरह इस्तेमाल करते हुए दिखाई देंगे।
3: पर्सनलाइज्ड मास्क। Personalized face mask
टी शर्ट प्रिंटिंग तो आपने सुना होगा पर क्या आपने फेस मास्क प्रिंटिंग सुना है। आने वाले दिनों में आप जरूर देखेंगे जहां पर फेस मास्क में कुछ इंटरेस्टिंग डिजाइन आपको लोग अपने पसंद के अनुसार कराते हुए दिखेंगे
4: पारंपरिक डिजाइन मास्क। Traditional design mask
भारतीय समाज में बहुत सारे Art forms है जो आपको आने वाले दिनों दिनों में फेस मास्क के डिजाइन में देख सकते हैं। हालिया दिनों में तमिलनाडु की एक आदिवासी समाज की टोडा एंब्रॉयडरी फेस मास्क में देखा गया।
5: मास्क में quotes। Quotes in mask
खासकर teenagers टी-शर्ट में कोटेशन और पांच लाइन बहुत पसंद करते हैं। अब आप फेस मास्क में भी इस तरह के कोटेशन और पंच लाइन देख सकते हैं।
6: बच्चों के लिए फैंसी मास्क। Fancy mask for kids
बच्चों के पसंदीदा कैरक्टर्स आपको फेस मास्क में नजर आ जाएंगे। इस चीज को फेस मास्क बनाने वाली कंपनियां अच्छी तरह भुनाना चाहेंगी। जो कैरेक्टर बाजार में ज्यादा पसंद किया जाता है उस करैक्टर को फेस मास्क में उतार के बच्चों के बीच में आकर्षक बनाने का कोशिश करेंगे।
7: स्टॉल का मास्क। Stole’s mask
महिलाओं का स्टॉल आप आने वाले दिनों में मांस के रूप में इस्तेमाल करते हुए देख सकते हैं। फेस मास्क पकड़ के घूमने और उसे लगाकर फिर निकालने की झंझट से पार पाने के लिए महिलाएं स्टॉल को ही ज्यादा पसंद कर सकती हैं जो लगाने में और खोलने में बहुत ही आसान होगा।
आशा करते हैं यह कलेक्शन आपको पसंद आया होगा। अगर आप कुछ शेयर करना चाहेंगे तो हमारे कमेंट बॉक्स पर कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद!